{"_id":"f614a0592671269c65fc90bcc3c148d8","slug":"cheating-case-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में ठगी की दो बड़ी वारदातें, पढ़ें जरूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में ठगी की दो बड़ी वारदातें, पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंडिकेट बैंक की मालरोड शाखा से एक शख्स ने जाली दस्तावेजों के सहारे 1 करोड़ 96 लाख की लिमिट बनाकर लाखों रुपये निकाल लिए। लाखों की रकम का इस्तेमाल करने के बाद जब उसने पैसे बैंक को नहीं लौटाए तो बैंक प्रबंधन ने दस्तावेजों की जांच की। इसमें दस्तावेज जाली निकले।
विज्ञापन
मामले के खुलासे के बाद बैंक के सीनियर मैनेजर की ओर से आरोपी के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस बैंक में आरोपी के पिता के नाम से लिमिट थी। उनके बाद आरोपी ने जाली दस्तावेज के आधार पर लिमिट को जारी रखा। वह खाते से पैसा निकालता रहा लेकिन लौटाया नहीं।
विज्ञापन
बैंक की ओर से आरोपी के बताए घर के पते पर रकम वापसी को लेकर कई बार पत्राचार किया गया लेकिन कोई जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लिमिट से कितने पैसे निकाले हैं जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मैनेजर से ढाई लाख ठगे
वहीं, ओल्ड बैरियर स्थित पेट्रोल पंप पाइन व्यू फिलिंग स्टेशन के मैनेजर से ढाई लाख रुपये ठग लिए। पेट्रोल पंप के मैनेजर देवेंद्र कुमार निवासी गांव दमोग, धरोगड़ा, सुन्नी ने पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 14 जून को उसे एक व्यक्ति का फोन आया।
ठग ने व्यक्ति को खुद को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का बड़ा अधिकारी बताया और अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए पैसा देने की मांग की। देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसने 14, 15 और 16 जून को उस व्यक्ति के बैंक खाते में 2.44 लाख रुपये जमा करवाए। अब उस व्यक्ति का मोबाइल फोन स्विच आफ है और उसका पैसा भी नहीं लौटाया है। बालूगंज पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।