फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Charas smugglers attack on police party

पुलिस पर पथराव कर चरस तस्कर को छुड़ा ले गए साथी

Mon, 03 Sep 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 03 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Charas smugglers attack on police party

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के राख इलाके में नाकाबंदी के दौरान विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने एक तस्कर को चरस के साथ पकड़ लिया। आरोपी की वीडियोग्राफी की जा रही थी, इसी दौरान पकड़े गए तस्कर के दो दर्जन साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


पथराव कर पुलिस वाहन तोड़ा और साथी को छुड़ाकर फरार हो गए। हमले में दो पुलिस कर्मियों को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। वहीं, पुलिस ने हमलावरों का एक पिकअप वाहन जब्त किया है। मामला दर्ज कर तस्कर और हमलावर दो दर्जन लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को एसआईयू ने राख के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मदन कुमार निवासी गांव भमल डाकघर राड़ी हाथ में बैग लिए सामने से पैदल आ रहा था। नाके पर खड़ी पुलिस को देख कर वह घबरा गया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 730 ग्राम चरस बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Charas smugglers attack on police party

आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले जाने से पूर्व मौके की वीडियोग्राफी कर रही थी। इसी दौरान उसी दौरान राख गांव का गिट्टू नामक शख्स बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल में सवार होकर वहां पहुंच गया।

उसके साथ एक पिकअप गाड़ी भी आई, जिसमें सवार दो दर्जन लोगाें ने पुलिस से साथी तस्कर को छोड़ने की चेतावनी दी। पुलिस के इंकार पर हमलावरों ने पथराव कर दिया। इससे पुलिस कर्मी घायल हो गए। पथराव से पुलिस वाहन चकनाचूर हो गया है।

हमलावर चरस तस्करी के आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने गिट्टू को नामजद कर भारतीय दंड सहिंता की धारा 353, 332, 147, 149, 225, 427, 382 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

अन्य आरोपियों की भी शिनाख्त और तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed