फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBI is investigating Patwari recruitment documents in Kangra

सीबीआई कांगड़ा में खंगाल रही पटवारी भर्ती के दस्तावेज, चार दिन से डाला है डेरा

Thu, 20 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
CBI is investigating Patwari recruitment documents in Kangra
सीबीआई

पिछले साल नवंबर माह को हुई पटवारी भर्ती में कथित धांधली को लेकर सीबीआई ने चार दिन से कांगड़ा जिले में डेरा डाला है। पिछले चार दिन में जिले के शाहपुर, ज्वालामुखी और धर्मशाला में सीबीआई टीम ने छानबीन की है। जानकारी के अनुसार सीबीआई राजस्व विभाग के पटवारी भर्ती के दस्तावेजों की जांच कर रही है। अब सीबीआई ने धीरा के निजी स्कूल में पटवारी भर्ती के दौरान देरी से पेपर बांटने और ओएमआर फाड़ने के मामले की छानबीन करेगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने राजस्व विभाग से भी रिकार्ड तलब किया है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय से मिले आदेशों और दस्तावेजों का गहनता से अवलोकन किया जा रहा है। सीबीआई जांच की जद में सूबे के 11 जिलों के उपायुक्त कार्यालय आएंगे, क्योंकि पटवारी भर्ती की प्रक्रिया जिला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से ही करवाई जा रही थी। बता दें कि प्रदेश के करीब तीन लाख युवाओं ने पटवारी भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसके तहत करीब 1194 पद भरे जाने हैं। परीक्षा के दौरान प्रदेश भर से आईं शिकायतों के बाद इसकी प्रक्रिया को लेकर ही सवाल खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन


100 में 43 प्रश्न पहले हुई टेट परीक्षा से पूछे
पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने पूछे प्रश्नों को लेकर भी सवाल उठाए थे। निदेशक लैंड रिकार्ड के दायर शपथपत्र से पता चला था कि 100 में से 43 प्रश्न पहले हुए टेट (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) से पूछे गए थे। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान आशंका जताई थी कि परीक्षा कुछ अधिकारियों ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए ली। इसे देखते हुए उच्च न्यायालय ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed