सीबीआई ने 15 हजार में पासपोर्ट बनाने वाले दो एजेंट किए गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई के एंटी क्रप्शन विंग ने शनिवार को पंद्रह हजार रुपये में पासपोर्ट बनवाने का गोरखधंधा करने वाले दो एजेंटों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को तीन दिन का रिमांड मिला है। आधुनिकीकरण और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने का दावा करने वाले पासपोर्ट ऑफिस में दलालों का रैकेट सक्रिय है।
शनिवार को पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले एक व्यक्ति ने सीबीआई की एंटी क्रप्शन विंग में पंद्रह हजार रुपये में पासपोर्ट बनवाने वालों की शिकायत की। शिकायत पर टीम ने कसुम्पटी स्थित पासपोर्ट कार्यालय के बाहर दो लोगों को पासपोर्ट बनवाने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये लेते धर दबोचा। श्याम वालिया और राहुल नाम के आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों लंबे समय से पासपोर्ट बनवाने का काम कर रहे थे।
जांच में सामने आएगा असली खिलाड़ी का नाम
पासपोर्ट बनवाने की दलाली करने वाले एजेंट दूरदराज से आने वालों को निशाना बनाते हैं। पासपोर्ट बनने के झंझटों का झांसा देकर पहले आवेदक को डराते हैं और बाद में ग्राहक के राजी होने पर पासपोर्ट बनवाने का दावा कर रुपये ऐंठते हैं। सीबीआई के सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि दोनों ही पासपोर्ट ऑफिस के
किसी कर्मचारी के साथ मिलकर पासपोर्ट बनवाने का काम कर रहे थे। ग्राहक से रुपयों के लेन-देन के दौरान भी दोनों पासपोर्ट अधिकारियों को हिस्सा देने की बात कहकर रुपये की मांग करते थे। ऐसे में आगे की जांच में साफ होगा कि किसी अधिकारी का इनके रैकेट में रोल था भी या नहीं।