{"_id":"5d9afac78ebc3e01767f5aa8","slug":"cash-looted-on-revolver-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर कैशियर से लूटे 30 हजार, दीवार फांदकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर कैशियर से लूटे 30 हजार, दीवार फांदकर फरार
Mon, 07 Oct 2019 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 07 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
ऊना जिला मुख्यालय से सटे भड़ोलियां में सोमवार को दिनदहाड़े एक नकाबपोश ने दीवार फांदकर कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया है। कारोबारी केडी शर्मा ने घर पर ही दफ्तर बना रखा है। रोज की तरह सोमवार को भी केडी शर्मा के कैशियर हरमिंदर कैश की गिनती कर रहे थे।
विज्ञापन
दीवार फांदकर अचानक एक नकाबपोश आया और कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर 35 हजार रुपये उठा लिए। हालांकि, भागते वक्त उसके हाथ से पांच हजार रुपये नोटों की एक गड्डी वहीं गिर गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
घटना के वक्त कारोबारी का परिवार भी घर पर ही था लेकिन किसी को भी पता नहीं चला। हरमिंदर ने बताया कि उसने नकाबपोश की रिवॉल्वर पर हाथ डालने की कोशिश की, जिसके बाद वह सिर्फ 35 हजार रुपये ही उठा पाया।
विज्ञापन
भागते हुए भी उसके हाथों से नोटों की एक गड्डी गिर गई और वह दीवार फांदकर जंगल की ओर फरार हो गया। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।