फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Case on hospital employees for negligence in DSP's corona test

डीएसपी के कोरोना टेस्ट में लापरवाही पर अस्पताल के कर्मचारियों पर केस

Fri, 08 May 2020 11:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Case on hospital employees for negligence in DSP's corona test
प्रतीकात्मक तस्वीर

डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी के कोरोना टेस्ट को लेकर बरती लापरवाही पर पुलिस ने सुंदरनगर अस्पताल के कर्मचारियों पर आपदा प्रबंधन कानून और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी

विज्ञापन

गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार डीएसपी बंजार में तैनात हैं। उन्हें पत्थरी की समस्या थी। मोहाली में सर्जरी करवानी पड़ी। इसके बाद सुंदरनगर स्थित चतरोखड़ी में सरकार के निर्देश के अनुसार होम क्वारंटीन हुए। इसकी सूचना थाना सुंदरनगर को भी दी थी। चार मई को डीएसपी को पेटदर्द हुई। वह नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में कोरोना टेस्ट करवाने गए।
विज्ञापन


आरोप है कि कोरोना टेस्ट करने के लिए पहले तो अस्पताल ने उन्हें दो दिन तक चक्कर लगवाए। जब 5 मई को उनका सैंपल लिया गया तो वह 6 मई शाम तक अस्पताल के कोविड सेंटर में ही पड़ा रहा। रिपोर्ट न आने पर बिन्नी मिन्हास ने पता किया तो बताया गया कि अभी उनका टेस्ट जांच को मेडिकल कॉलेज नहीं भेजा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामला उठाया। इसके बाद 6 मई शाम को उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। अस्पताल में कोरोना टेस्ट को लेकर बरती गई लापरवाही पर डीएसपी ने थाना सुंदरनगर में नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों के खिलाफ अधीन धारा 166, 269, 270, 336 भारतीय दंड संहिता और 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed