फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case on Chicken feeding in shop, chalan of five people roaming without masks in Kandaghat

दुकान में चिकन खिलाना पड़ा महंगा, कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के चालान

Wed, 06 May 2020 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कंडाघाट
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/कंडाघाट Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
case on Chicken feeding in shop, chalan of five people roaming without masks in Kandaghat
हिमाचल के चंबा जिले के उपमंडल चुराह के नाल गांव में दुकानदार ने दुकान में ग्राहक को चिकन परोस दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकान में दबिश दी और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कुलदीप कुमार की दुकान के अंदर बैठकर एक व्यक्ति चिकन खा रहा था। 
विज्ञापन


प्रशासन के निर्देशानुसार किसी भी दुकान और ढाबे में बैठाकर खाना खिलाना आदेशों की अवहेलना है। इसलिए उक्त दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से ढाबे और अन्य दुकानों के लिए छूट दी गई है। बशर्ते, यहां खाना पैकेड ही तैयार किया जाएगा। दुकानों में लोगों को बिठाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के किए चालान
वहीं, कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के चालान काटे है। इनसे पांच सौ रुपये भी वसूल किए गए। थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के साथ सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी बिना मास्क के पांच लोगों के चालान किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होम क्वारंटीन न होने पर चंबा में व्यक्ति पर केस

पठानकोट में रिश्तेदार को छोड़कर वापस चंबा आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन न होना भारी पड़ गया। पुलिस ने जनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे संस्थागत क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनेश कुमार के घर पठानकोट से एक महिला रिश्तेदार आई थी।

प्रशासन से परमिशन लेने के बाद वह अपनी निजी गाड़ी में महिला को उसके घर छोड़ने 29 अप्रैल को गया। प्रशासन के आदेशानुसार जिले से बाहर आने और जाने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। जनेश ने प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed