दुकान में चिकन खिलाना पड़ा महंगा, कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के निर्देशानुसार किसी भी दुकान और ढाबे में बैठाकर खाना खिलाना आदेशों की अवहेलना है। इसलिए उक्त दुकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से ढाबे और अन्य दुकानों के लिए छूट दी गई है। बशर्ते, यहां खाना पैकेड ही तैयार किया जाएगा। दुकानों में लोगों को बिठाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के किए चालान
वहीं, कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान कंडाघाट में बिना मास्क घूम रहे पांच लोगों के चालान काटे है। इनसे पांच सौ रुपये भी वसूल किए गए। थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के साथ सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी बिना मास्क के पांच लोगों के चालान किए हैं।
होम क्वारंटीन न होने पर चंबा में व्यक्ति पर केस
पठानकोट में रिश्तेदार को छोड़कर वापस चंबा आए एक व्यक्ति को होम क्वारंटीन न होना भारी पड़ गया। पुलिस ने जनेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे संस्थागत क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनेश कुमार के घर पठानकोट से एक महिला रिश्तेदार आई थी।
प्रशासन से परमिशन लेने के बाद वह अपनी निजी गाड़ी में महिला को उसके घर छोड़ने 29 अप्रैल को गया। प्रशासन के आदेशानुसार जिले से बाहर आने और जाने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। जनेश ने प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना की। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।