फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Case filed on Kalaamb's pharma industry, action on violation of lockdown orders

कालाअंब के फार्मा उद्योग पर मामला दर्ज, लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई

Sun, 21 Jun 2020 08:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क,नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Case filed on Kalaamb's pharma industry, action on violation of lockdown orders
सांकेतिक तस्वीर

कुछ दिनों तक कोरोना संक्रमण का केंद्र बने हिमाचल के सिरमौर जिले में स्थित कालाअंब के ऑरिसन फार्मा उद्योग और उसकी सिस्टर्स कंपनियों (ओपीआई ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) पर आखिर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बनाए गए नियमों की अवहेलना पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। कुछ दिन पहले ऑरिसन फार्मा और उसकी दो अन्य सिस्टर कंपनियों में कोरोना संक्रमण के मामले आए थे। हिमाचल क्षेत्र में ही कर्मचारी और उनसे संपर्क में आए करीब 11 लोग संक्रमण की चपेट में आए।  हरियाणा क्षेत्र के लोग भी संक्रमित पाए गए। प्रशासन की जांच में पाया गया कि उद्योग में कार्य के लिए कामगार और कर्मचारी हरियाणा के क्षेत्र से बॉर्डर पार कर बिना अनुमति के समूहों में आ रहे थे।

विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन की ओर से कंपनी को तीन बार नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन, कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक जिलाधीश सिरमौर ने डाक के माध्यम से इसका शिकायत पत्र पुलिस विभाग को भेजा। शिकायत पत्र के अनुसार हरियाणा से बॉर्डर पार कर लोग गुपचुप कालाअंब से सटे ओगली में बने उद्योग के परिसर में कार्य के लिए पहुंचते थे। वे समूहों में आते थे और मास्क भी नहीं पहनते थे। यहां तक कि उनका पास भी नहीं बनाया गया था। कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी हुए, लेकिन जवाब नहीं मिला। लिहाजा, प्रबंधन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के साथ ही आईपीसी की धाराएं लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed