फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car Jumped Over excise department Barricade finrs 50 thousand.

नाका तोड़कर भागी गाड़ी पकड़ी, किया जुर्माना

Sat, 21 Nov 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 21 Nov 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
Car Jumped Over excise department Barricade finrs 50 thousand.

आबकारी एवं कराधान विभाग के सोलन में सुबह छह बजे लगाए नाके को तोड़कर भागी पेस्ट्री-के क-क्रीम की गाड़ी को शिमला की सब्जी मंडी में पकड़ा गया। विभाग की टीम ने इसमें लाई जा रही क्रीम का आकलन कर मौके पर से 51 हजार का टैक्स और जुर्माना वसूल किया।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे आबकारी विभाग की टीम ने सोलन में नाका लगाकर रखा था। इसी दौरान एक गाड़ी टीम को चकमा देकर शिमला की ओर निकल आई। सुबह करीब आठ बजे शिमला के ईटीओ प्रितपाल सिंह और उनके सहयोगी इंस्पेक्टर हंसराज ने सब्जी मंडी के पास स्टोर में क्रीम उतारते इस गाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


टीम ने लाई गई क्रीम का आंकलन कर मौके पर ही 51,100 रुपये का टैक्स और जुर्माना वसूल किया। शिमला के ईटीओ प्रदीप और एईटीओ मोनिका की टीम ने बस अड्डे पर आए सामान की चेकिंग कर बिना बिल और टैक्स के लाया जा रहा एक लाख 16 हजार का सामान पकड़कर करीब पैंतीस हजार जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में ईटीओ गोपाल और उनकी सहयोगी इंस्पेक्टर नूतन ने बिना टैक्स के पकड़े सामान पर करीब 85 हजार और रोहड़ू में ईटीओ अरविंद तथा उनकी टीम ने होजरी और रेडिमेड पकड़े के सामान पर करीब 23 हजार का जुर्माना और टैक्स वसूला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed