फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car hit motercycle, on died at una himachal

कार ने बाइक को उड़ाया, महिला की मौत

Sun, 19 Oct 2014 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 19 Oct 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
car hit motercycle, on died at una himachal

क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरनोह में रविवार दोपहर पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, उसका पति और पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समूरकलां पंचायत के सौड़ गांव निवासी गुरतेग सिंह अपनी पत्नी नीलम देवी और पांच साल की पुत्री साक्षी के साथ बरनोह में अपने निजी काम से कहीं जा रहे थे। बरनोह में ही वह बाइक को रोड से नीचे उतारकर कुछ देर के लिए खड़े हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत साइड से मारी टक्कर

car hit motercycle, on died at una himachal

इसी दौरान ऊना से हमीरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार नंबर एचपी 22ई 3600 ने गलत दिशा में जाकर मोटसाइकिल को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे नीलम देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरतेग सिंह और उनकी पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां नीलम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गुरतेग सिंह को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

जबकि हादसे में घायल बच्ची को उपचार के बाद परिजन घर ले गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed