फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car and truck accident at dharamshala chandigarh highway.

हाइवे पर भयंकर हादसा, पुल पर लटकी कार

Tue, 18 Nov 2014 10:55 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
car and truck accident at dharamshala chandigarh highway.

हिमाचल के धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बसाल पुल के पास ट्रक और दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक और कारों की टक्कर से एक कार पुल पर लटक गई है। हादसे के बाद हाईवे पर सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया। उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम ऊना से अंब जा रहा ट्रक जब बसाल पुल पर पहुंचा, इसी दौरान अंब की ओर से आ रही दो कारें ट्रक से जा टकराईं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घायल अस्पताल में भर्ती

car and truck accident at dharamshala chandigarh highway.

घायलों को स्थानीय लोगों एवं 108 की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों कारों ने एक वाहन से पास लेने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक से टकरा गई।

हादसे के बाद धर्मशाला-चडीगढ़ हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को खुलवाया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ये हुए घायल

हादसे में दोनों कारों में सवार रूप राम तथा रविंद्र कुमार निवासी सोलन, नवनीत और उसके दोस्त निवासी हरियाणा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed