फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at sirmaur.

कार हादसे में एक की मौत, पांच जख्मी

Tue, 10 Feb 2015 03:37 PM IST
Updated Tue, 10 Feb 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
car accident at sirmaur.

सिरमौर के पांवटा सतौन के एनएच-72बी पर तिलौरधार के पास एक मारुति कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें अस्पताल नाहन रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह मारुति कार सतौन से कफोटा की तरफ जा रही थी। कार में आधा दर्जन लोग सवार थे।
विज्ञापन


तिलौरधार से कफोटा की तरफ, ग्राम शमाह को जाने वाले संपर्क मार्ग के मोड़ पर कार अनिंयत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल अस्पताल में भर्ती

car accident at sirmaur.

घायलों में कार के चालक नरेश कुमार(42) पुत्र रंगीलाल सतौन, मानल निवासी विकेश (25) पुत्र खजान सिंह, राजगड़ के भागोट निवासी अमित कुमार(24) पुत्र अशोक, राजगड़ निवासी अमर चंद(32) पुत्र प्रताप सिंह, दुगाना निवासी हाकम सिंह (43) पुत्र सूरत सिंह तथा कमरऊ के चंजौत निवासी भीमदत(24) पुत्र रामलाल सवार थे।

सभी को 108 एंबूलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। कमरऊ निवासी भीमदत ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं, सिविल अस्पताल प्रभारी पांवटा डॉ. राकेश धीमान, डॉ. कमला पाशा ने बताया की हादसे में गंभीर रुप से घायल हाकम सिंह, अमर चंद व नरेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन जिला अस्पताल रैफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed