{"_id":"3811ab9f271d516564d46194a153ae2c","slug":"car-accident-at-shogi-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइविंग सीख रहे कारोबारी की हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइविंग सीख रहे कारोबारी की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Nov 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के शोघी के पास कार और टिप्पर के बीच हुई जबरदस्त टक्कर से एक कारोबारी की मौत हो गई। दूसरा घायल आईजीएमसी में दाखिल है। व्यापारी शिमला शहर के कुसुम्पटी में दुकानदारी करता था। पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे हुआ।
विज्ञापन
कार शोघी से शिमला की ओर आ रही थी। इसी दौरान शिमला से आ रहे टिप्पर के साथ वाहन की भिड़ंत हो गई। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क के नीचे जा गिरी। कार में दो लोग सवार थे। इसमें चालक शिव कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गाड़ी में सवार दूसरे व्यक्ति मोहिंद्र को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल करवाया है। मृतक शिव कुमार कई सालों से कसुम्पटी में दुकान चलाता था। शिव कुमार के परिजनों का कहना है कि वह अभी गाड़ी सीख रहा था।
विज्ञापन
शिव कुमार अपने परिवार के साथ कई सालों से शिमला में रह रहा था। कुसुम्पटी में दुकानदारी कर वह अपने परिवार को पाल रहा था। शिव कुमार की पत्नी और चार साल का लड़का पिता के बिना बेसहारा हो गए हैं। बच्चे को तो पता भी नहीं कि उसके पापा अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।