फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at rampur, one died.

कार हादसे में युवती की मौत, चार शिक्षक घायल

Thu, 06 Aug 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काजा (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काजा (रामपुर बुशहर) Updated Thu, 06 Aug 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
car accident at rampur, one died.

शिमला के साथ लगते रामपुर में काजा-टिप्पर मार्ग पर एक कार नंबर एचपी 27 ए 1130 दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


सभी घायल काजा अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार की गोंपा से काजा की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 फुट नीचे जा गिरी। इससे कार सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान छेरिंग डोलकर उम्र 25 वर्ष सुपुत्री सोनम के रूप में हुई है। घायलों में पासंग ज्ञालपो, बर्मणी, दिकित डोलमा, सरला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी घायल काजा के मुनसेलिंग स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजा थाने के एएसआई ठाकुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार काजा अस्पताल में हो रहा है। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed