फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at rohru, chidgaon.

हिमाचल में दो बड़े सड़क हादसे, 53 लोग घायल

Tue, 05 May 2015 08:12 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
bus accident at rohru, chidgaon.

हिमाचल के चिड़गांव और मंडी से बड़ी खबरें आ रही हैं। यहां दो हादसों में 53 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहला हादसा चिड़गांव में हुआ। यहां सवारियों से भरी प्राइवेट बस पहाड़ी से टकरा गई है। हादसे में 35 लोगों को चोटें आई हैं।

विज्ञापन


हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। घायलों में से 33 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है वहीं, दो लोगों को शिमला रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब पौने नौ बजे हुआ है। लढ़ोट से रोहड़ू की ओर आ रही एक प्राइवेट बस पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


बस में साठ लोग सवार थे। अधिकारिक तौर पर 35 घायल लोग ही अस्पताल पहुंचे हैं। सवारियों की ओर से दिए गए बयान के आधार पर हादसे का कारण तकनीकी खराबी के साथ ओवर लोडिंग भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूल वाहन खाई में लुढ़का, 18 घायल

bus accident at rohru, chidgaon.

उधर मंडी के चौंतड़ा में ऐहजू-बसाही सड़क मार्ग पर खोहली गांव के पास निजी स्कूल की टैंपो ट्रैवल्स अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। जिससे वाहन में सवार 18 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर और बैजनाथ में दाखिल किया गया है।

मंगलवार सुबह ऐहजू में स्कूली बच्चों को उतारने के बाद निजी स्कूल का टैंपो चालक स्कूल प्रबंधन को बिना बताए गाड़ी को मचकेहड़ से जातर लेकर सिमसा माता मंदिर जा रहा था। खोहली गांव के पास निजी स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट खाई में लुढ़क गया।

वाहन पेड़ में फंस गया अन्यथा करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सात बच्चे, 6 महिलाएं और दो पुरूष घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल चौहान, एसएचओ योगराज, घट्टा पुलिस प्रभारी तरसेम सिंह, फायर बिग्रेड जोगिंद्रनगर के कर्मचारी तथा यातायात पुलिस प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा मौके पर पहुंचे। एसएचओ योगराज ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed