मोबाइल सुन रहा था चालक, खाई में गिरी लोगों से भरी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर नारला के समीप निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। 35 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पधर अस्पताल दाखिल किया गया। गंभीर रूप से तीन घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
न्यू प्रेम सर्विस की बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार है। घायलों के मुताबिक चालक मोबाइल पर बात कर रहा था और एक हाथ ही स्टेयरिंग घूमा रहा था। इसी दौरान बस खाई में जा गिरी। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को न्यू प्रेम बस मनाली से पठानकोट जा रही थी।
नारला के समीप पेट्रोल पंप के पास बस नियंत्रित होकर करीब 70-80 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का कारण चालक की लापरवाही बताई जा रही है। चालक गाड़ी से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। बस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और हाईवे से गुजरने वाले यात्री तुरंत राहत कार्य में जुट गए। सभी घायलों को गाड़ी से सुरक्षित निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में ये लोग हुए हैं घायल
हादसे में देवी चंद पुत्र धुपलू राम निवासी गांव सरनी डाकघर रोपा तहसील पधर की मौके पर मौत हो गई। वहीं 35 लोग घायल हो गए। जिसमें ठाकरी देवी पत्नी डोले राम, डोले राम पुत्र तुल्लू राम निवासी गांधी नगर कुल्लू, सीमा देवी निवासी बस्सी जोगिंद्रनगर, भादरी देवी निवासी नियोल पंडोह, जगदीश चंद निवासी पपराहल सदयाणा, अंजना कुमारी निवासी खरनाल पाली शामिल हैं।
इनके अलावा जितेंद्र कुमार निवासी घुमराड़ा, फागणू राम निवासी घरवासड़ा, जीवन निवासी सुहड़ा मोहल्ला मंडी, पूजा देवी निवासी गांव पुंदल, भादरी देवी पत्नी कपूर चंद, कपूर चंद निवासी गवाली, दिवान चंद निवासी गांव बरनाट जिला कुल्लू, गोबिंद राम निवासी पंजाला बैजनाथ जिला कांगड़ा, भगत राम और सुरेश कुमार गांव धनाहण पदवाहण, हर्ष निवासी छातर रैहन कांगड़ा भी घायल हैं।
इनको भी आई हैं चोटें
साथ ही टेक चंद निवासी गांव छाहड़ी पधर, अजीत दूबे निवासी देवरिया उतर प्रदेश हाल पुरानी मंडी, लाल सिंह निवासी बड़ागांव बीर तुंगल, निशा और ममता पुत्री कृष्ण चंद गांव कनैहर साहल, सविता शर्मा निवासी गांव पाली, ललिता निवासी गांव पुंदल, डिंपल गांव पड़ोआ तहसील पालमपुर, सतपाल निवासी गांव नोग, डाकघर रोपा, मुंशी राम निवासी गांव चेला को भी चोटें लगी हैं।
संजय कुमार निवासी पातालधार पाली, हेम राज वर्मा शाखा प्रबंधक को आपरेटिव बैंक पधर, ललिता पत्नी रूप लाल निवासी कसौन पदवाहण, विजय वर्मा निवासी पाली तहसील पधर, ओम प्रकाश निवासी शाहपुर जिला कांगड़ा, भूती देवी निवासी शिवाबदार, तुलसी देवी, कल्पना पुत्री मेदा राम निवासी बल्ह रोपा चौहारघाटी, कल्पना भी घायल हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।