फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglay at raghunath temple kullu accused arrested at nepal border.

रघुनाथ मूर्ति चोर निकला नेपाल आर्मी का भगौड़ा

Sun, 25 Jan 2015 04:46 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
burglay at raghunath temple kullu accused arrested at nepal border.

घाटी के अधिष्ठाता देव भगवान रघुनाथ की मूर्ति का चोर नेपाल रॉयल आर्मी का भगौड़ा कमांडो है। मूर्ति चोरी का आरोपी नर प्रशाद वर्ष 1998-99 में नेपाल में आपातकाल के दौरान आर्मी से भागकर भारत आ आया। यह शातिर इससे पहले भी हिमाचल, उत्तराखंड और नेपाल के कई मंदिरों में चोरी कर चुका है।

विज्ञापन


काठमांडू में नेपाल पुलिस, इंटरपोल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सैल और हिमाचल पुलिस की संयुक्त टीम के सामने पूछताछ में चोरी के आरोपी ने ये खुलासा किया है। नेपाल के माओवादी बहुल क्षेत्र से दबोचे गए नर प्रशाद ने पूछताछ में बताया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसने करीब चार बार रघुनाथ मंदिर का दौरा किया।

विज्ञापन

मंदिर की चार दफा रेकी की

burglay at raghunath temple kullu accused arrested at nepal border.

वह बीते साल कुल्लू में दो बार आया और मंदिर की चार दफा रेकी की। नेपाल आर्मी में ली कमांडो की ट्रेनिंग का भी उसने इस वारदात में पूरा इस्तेमाल किया। साल 2013 में भी चोरी के आरोप में यह शातिर कंडा जेल में तीन महीने सजा काट चुका है। रघुनाथ मूर्ति चोर का सुराग मिलने के बाद पुलिस टीम करनाल में रह रही नर प्रशाद की गर्ल फ्रेंड को भी काठमांडू ले गई।

गर्लफ्रेंड की मदद से पुलिस नर प्रशाद की दो बीवियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। इसके बाद 23 जनवरी को नेपाल पुलिस की मदद से आरोपी को धरा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि इससे पहले भी वह नेपाल, हिमाचल, उत्तराखंड के मंदिरों में चोरी की है।

नेपाल से कुल्लू ला रही पुलिस

burglay at raghunath temple kullu accused arrested at nepal border.

रघुनाथ मूर्ति चोर को पकड़ने कुल्लू से नेपाल गई टीम नर प्रशाद को कुल्लू ला रही है। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर लोकेंद्र नेगी कर रहे हैं। टीम में इंस्पेक्टर राजकुमार, हेडकांस्टेबल संजीव शामिल हैं।

रविवार दोपहर बाद तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। डीजीपी संजय कुमार ने बताया कि मिशन में भेजे गए जांबाज पहले भी कई आपराधिक मामलों को अंजाम तक पहुंचा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed