पांवटा में चोरों की दहशत, दो घरों से लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की बढ़ती वारदातों से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। दोनों घरों में चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। पहला मामला पुलिस चौकी माजरा का है। यहां गिरीनगर के डोईयांवाला में चोरी हुई है।
घटना उस समय हुई जब महिला परिवार सहित अपने मायके पांवटा आई थी। अज्ञात चोरों ने घर व अलमारी का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया। डोईयांवाला निवासी तारो देवी पत्नी देवराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह परिवार के साथ 7 नवंबर को अपने मायके पांवटा आई थी।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे देवर ने फोन किया कि घर के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलने पर वापस गांव पहुंची तो देखा कि दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे थे और घर का सारा समान बिखरा हुआ है। घर में सोने के गहने एक कंठी, एक मंगल सूत्र, चाक,
मांग का टीका, एक नथ, एक जोड़ी बालियां, 2 मर्दाना सोने की अंगूठियां, एक गले का हार और नाक की तिल्ली समेत सारे आभूषण गायब पाए गए। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा-457 व 380 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
ग्रिल उखाड़ कर घर में घुसे चोर
दूसरी घटना पांवटा नगर परिषद के वार्ड-3 में हुई है। परिवार के सदस्य 5 दिनों से बाहर थे। अज्ञात चोरों ने मकान के पिछली तरफ वाली ग्रिल उखाड़ कर भीतर प्रवेश किया। घर का सारा सामान तितर बितर कर, माता के गुलक में रखी करीब 21 हजार नगदी उड़ा ली। ज्वेलरी चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है।
एक निजी स्कूल में कार्यरत टेबल टेनिस कोच संजय शुक्ला ने बताया कि 5 दिन पहले टीम को लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन गए थे, जबकि, पत्नी नैना टिक्कर स्कूल में बतौर प्रवक्ता कार्यरत है। सोमवार देर शाम वे सोलन से वापस पहुंचे तो देखा कि घर और अलमारियों के लॉक टूटे हुए मिले। घर में रखी माता की गुल्लक से करीब 21 हजार राशि गायब मिली।
कुछ चांदी की ज्वेलरी भी गायब है। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी और कुछ अन्य सामान चोरी के बारे में पत्नी के घर पहुंचने पर सही पता चल सकेगा। चोरों ने घर की पिछली तरफ वाली ग्रिल तोड़ कर घर में प्रवेश किया है। चोरी की वारदात का अंजाम देकर बाथरूम वाली
खिड़की से बाहर निकले हैं। आसपास के दो मकानों में भी किरायदार नहीं थे। जिससे चोर आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इस बारे में पांवटा थाने में सूचना दे दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बयान दर्ज किए हैं।