फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary in shimla.

कर्नल के घर से प्रेसिडेंट पुलिस मेडल ले उड़े चोर

Tue, 21 Oct 2014 08:40 AM IST
Updated Tue, 21 Oct 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Burglary in shimla.

कैथू में एक रिहायशी भवन में चोर सेंध लगाकर कर्नल के पिता का प्रेसिडेंट पुलिस मेडल लेकर फरार हो गए। चोरों को हालांकि दो मजदूरों ने रंगे हाथ पकड़ा लिया था लेकिन वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। मजदूरों की मुस्तैदी से चोर बड़ी वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही तुरंत थाना बालूगंज पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन अंधेरा होने की वजह से मजदूर चोरों का हुलिया बयां नहीं कर पाए।

विज्ञापन


मामला सोमवार सुबह करीब चार बजे का है। चोरों ने कर्नल अरविंद कौशिक के फ्लैट का ताला तोड़ा। उनके साथ वाला फ्लोर बैंक कर्मी का है। यहां भी ताला तोड़ा गया। सबसे नीचे के फ्लोर में दो मजदूर सोए थे। आवाज सुनकर वह जाग गए और उन्होंने चोरों को ललकारा। चोर भाग खड़े हुए लेकिन उनमें से एक चोर को उन्होंने धर दबोचा।
विज्ञापन


उम्र दराज मजदूरों से चोर काबू नहीं हुआ। उनके शिकंजे से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर पता चला कि कर्नल के घर से उनके रिटायर्ड पिता का एक प्रेसिडेंट मेडल और करीब दस हजार का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसको मिलता है प्रेसिडेंट मेडल

Burglary in shimla.

मौजूदा समय में कर्नल बैंगलोर में तैनात है। बैंक कर्मी से भी पुलिस ने बात की है। कहा कि उनके घर में ऐसा कोई कीमती सामान मौजूद नहीं था। उनके घर आने के बाद ही चोरी का पता चल पाएगा। मामले की तफ्तीश बालूगंज पुलिस कर रही है। उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से एक प्रेसिडेंट मेडल चोरी होेने की सूचना है।

पुलिस महकमे में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल दिया जाता है। यह किसी भी पुलिस कर्मी को मिलने वाला बड़ा सम्मान होता है। कई सालों की मेहनत के बाद इसे हासिल किया जाता है। पुलिस का कहना है कि कर्नल के पिता डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें यह मेडल मिला था। अब वह इस दुनिया में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed