{"_id":"f90d1964082de8a31b0e139c754899b8","slug":"burglary-at-jwalaji-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ज्वाला के मंदिर से कीमती बर्तन चुराने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ज्वाला के मंदिर से कीमती बर्तन चुराने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मां के खजाने की रक्षा के लिए बैठे अधिकारियों के बेहतर इंतजामों की पोल खुल गई है। मंदिर प्रशासन की नाक तले मंदिर के स्टोर से पीतल के कीमती बर्तन (बल्टोइयां) चोरी हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के नीचे कबाड़ का काम करने वाले युवकों ने नाले के साथ लगते स्टोर से पीतल की बल्टोइयां चुरा लीं। स्थानीय दुकानदारों को कबाड़ी का कार्य करने वाले युवकों पर चोरी का शक हुआ तो उन्होंने उनसे सामान दिखाने को कहा।
विज्ञापन
उनसे चार पीतल की बल्टोइयां बरामद हुई हैं। इस घटनाक्रम के बाद ज्वालामुखी मंदिर में स्टोर रूम इंचार्ज और रात्रि पहरेदार की ड्यूटी पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया ने बताया कि पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन