फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary at dsp's house in shimla

खाकी से बेखौफ चोर, डीएसपी के घर चोरी

Sun, 28 Feb 2016 08:19 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
Burglary at dsp's house in shimla

चोरों को स्मार्ट पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। अगर खाकी का खौफ होता तो पुलिस कॉलोनी में एक अफसर के घर में घुस कर चोरी करने का दुस्साहस न करते। चोरों ने पुलिस कॉलोनी कसुम्पटी में डीएसपी के अफसर के सरकारी आवास का ताला तोड़ कर कीमती सामान चुरा लिया।

विज्ञापन


चोरी की सूचना डीएसपी के पड़ोसी ने उन्हें दी। उसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घर से गायब हुई चीजों का ब्यौरा संबंधित पुलिस थाने में दिया। साहब के घर में चोरी होने से इलाके की पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए हैं। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस को दी शिकायत में डीएसपी कमल किशोर ने कहा कि वह रोहड़ू में तैनात हैं।
विज्ञापन


पुलिस कॉलोनी कसुम्पटी में सेट नंबर 4 और टाइप 4 में सरकारी आवास में रहते हैं। स्कूल में अवकाश होने की वजह से उनके परिवार के सदस्य कुछ दिनों के लिए रोहड़ू आ गए। इसी दौरान उनके पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी। सूचना के आधार पर जब वह यहां पहुंचे तो पाया कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नाकेबंदी से मचा हड़कंप

Burglary at dsp's house in shimla

घर के भीतर से चोर टीवी, वीसीडी, स्टीरियो, कंबल व करीब पैंतीस हजार की कीमत की दूसरी घरेलू वस्तुएं चुरा ले गए थे। सूचना के बाद पुलिस की जांच टीम मौके पर पहुंची और सुराग ढूंढने की कोशिश की। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है। एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस संदर्भ में थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

शनिवार रात को जगह-जगह पर पुलिस अफसरों की अगुवाई में नाके लगाए गए थे। जिला शिमला में 26 जगहों पर नाकेबंदी की गई थी। इसमें रात आठ बजे से रात बारह बजे तक गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान 1123 लोगों की तलाशी ली गई और 2611 गाड़ियों को जांचा गया।

पूरे दस्तावेज न मिलने पर 235 गाड़ियों के चालान किए गए और मौके पर 72,900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। दस्तावेज न होने पर तीन गाड़ियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। सार्वजनिक जगह पर सिगरेट-बीड़ी पीते हुए 17 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। उनसे दो हजार जुर्माना वसूल किया गया। माइनिंग एक्ट के तहत तीन चालान किए गए। इसकी जानकारी एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed