{"_id":"5cc07799bdec22602210a063","slug":"bribery-case-accused-asi-suspended-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में आरोपी एएसआई निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले में आरोपी एएसआई निलंबित
Wed, 24 Apr 2019 09:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पति-पत्नी के विवाद में समझौता करवाने के लिए 10 हजार रुपये और एक किलो बादाम की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की ओर से गिरफ्तार आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। चौकी प्रभारी को निलंबित करने की पुष्टि एसपी दिवाकर शर्मा ने की है।
विज्ञापन
आरोपी एएसआई को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। कुनेरण निवासी राकेश कुमार दौलतपुर चौक के नजदीक बबेहड़ में नर्सरी चलाता है।
विज्ञापन
उसने मार्च में बरेली, यूपी की एक महिला से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि वह पहले ही शादीशुदा है। उसके साथ उसकी तीसरी शादी है। दोनों ने बाकायदा तलाक का एफिडेविट बना लिया और नर्सरी की शेड में अलग-अलग रहने लगे। पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता रहा।
विज्ञापन
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की। चौकी प्रभारी ने दोनों की शिकायत सुनी। महिला समझौते के नाम पर पांच लाख मांग रही थी और चौकी प्रभारी ने ढाई लाख रुपये महिला को देने के वायदे पर राकेश को मामला निपटाने की बात कही, लेकिन आरोपी चौकी प्रभारी की दिन-प्रतिदिन मांग बढ़ती गई।
29 मार्च को शिकायतकर्ता राकेश ने उसे चार हजार, दो तीन दिन बाद पांच हजार रुपये, फिर बादाम और शराब दी। बढ़ती मांग को देखकर उसने विजिलेंस से संपर्क साधा। जिस पर एएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद्र ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाकर मंगलवार को आरोपी चौकी प्रभारी को रंगे हाथों दबोच लिया।