फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Breaking: bus falls into Bspa river, killing 22 people

हिमाचल में बस हादसा, 23 लोगों की मौत

Fri, 22 Aug 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर
ब्यूरो/अमर उजाला, किन्नौर Updated Fri, 22 Aug 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
Breaking:  bus falls into Bspa river, killing 22 people

हिमाचल के किन्नौर जिला में वीरवार सुबह एक निजी बस के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 16 लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है।

विज्ञापन


हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ जिस समय बस सांगला से कल्पा की ओर जा रही थी। इसी दौरान रूतरंग के पास बस अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय बस में 39 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन का दल घटना स्थल पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से शिमला भेजा गया।

विज्ञापन

इन मृतकों की हुई शिनाख्त

Breaking:  bus falls into Bspa river, killing 22 people

हादसे में भक्ति देवी (28) निवासी रिब्बा, अजीत कुमार निवासी कामरू, अच्छे लाल निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, देन दोरमा निवासी पुर्वनी, कमला देवी पुर्नवी, देव मनी पौवारी, देव मनी सुद्धारंग, ओम प्रकाश (35) निवारी बरी, अमृत लाल (42) निवासी सांगला, छेरिंगपुर (75) निवासी सांगला, यशवंत सिंह (66) निवासी कनई गांव, संगती (25) साल उरनी नशाद (20) निवासी संगीतापुर यूपी, नवीन चंद (38) निवासी सांगला, टाशी छेरिंग (53) कामरू, बस का चालक महेंद्र (32) और उसका भाई परिचालक जय नंद (35) निवासी कल्पा की हादसे में मौत हो गई है।

घायलों को निकालने में आई परेशानी

Breaking:  bus falls into Bspa river, killing 22 people

पुलिस के अनुसार हादसा सांगला कड़छम मार्ग के बीच में हुआ है। बस के गहरी खाई में गिरने से पुलिस दल को घायलों को निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी किन्नौर राहुल नाथ सहित आला अफसर दुर्घटना स्‍थल पर पहुंच गए। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

क्या करें कौन बताएगा कैसे हुआ हादसा

Breaking:  bus falls into Bspa river, killing 22 people

किन्नौर के जस्पा में गिरी बस के ‌हादसे की वजह क्या रही। इस बारे में पुलिस ‌को दोपहर बाद तक भी कुछ पता नहीं था। पुलिस का कहना है कि मौके पर या तो ज्यादातर यात्री मारे जा चुके हैं या फिर इतने गंभीर रूप से घायल हैं कि बयान देने की हालत में नहीं है।

ऐसे में पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में असमर्थ है। मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि यहां से अस्पताल काफी दूर है और ऐसे में सभी शवों को वहां पहुंचाना मुमकिन नहीं है।

आए दिन हादसों में जा रही मासूमों की जान

Breaking:  bus falls into Bspa river, killing 22 people

हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इससे पूर्व शिमला के कढारघाट में बस हादसा होने से 21 लोगों की जान जा चुकी है।

सिरमौर मंडी, चंबा और कांगड़ा जिले में भी पिछले एक वर्ष में कई बस हादसे में हो चुके हैं। इसमें चालकों की लापरवाही और बसों में तकनीकी खराबी हादसे के मुख्य कारण रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed