{"_id":"20aefb53052d1a365cd7ae24a6bcd6d0","slug":"boy-dies-after-beaten-up-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के तीन दिन बाद युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई के तीन दिन बाद युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई के तहत पंचायत बड़गांव के गांव टीहरा निवासी 34 वर्षीय युवक राजकुमार की कथित पिटाई के तीन दिन बाद मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। हालांकि, शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन
लेकिन, मृतक के चाचा नारायण सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में की। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार लड़के के चाचा नारायण सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव टीहरा के राजकुमार सुपुत्र सुखराम के घर में 15 जनवरी को आग लग गई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आग बुझाने में मदद की। चार लोग उसी रात उनके घर में आए और राजकुमार से आग की घटना को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने राजकुमार को बुरी तरह से पीट डाला। घायल अवस्था में राजकुमार को उसके
विज्ञापन
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मगर यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे चिकित्सकों ने शिमला रेफर कर दिया।