फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy attempted suicide and girl swallowed poison

युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दे दी जान, युवती ने खाया जहर

Wed, 04 Apr 2018 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर)/शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सतौन (सिरमौर)/शिलाई (सिरमौर) Updated Wed, 04 Apr 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
boy attempted suicide and girl swallowed poison

जिला में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं एक युवती ने जहर खा लिया। पांवटा साहिब-शिलाई सड़क मार्ग पर स्थित हेवना के चिलौन जंगल में एक युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। 

विज्ञापन


युवक ने जंगल में जाकर आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया ? इसका पता नहीं चल सका है। मृतक युवक के पास किसी तरह का सूसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि जहां युवक ने फंदा लगाया वहां पर कुछ महीने पहले एक लड़की का शव भी बरामद हुआ था। डेथ प्वाइंट के नाम से मशहूर हुए इस जंगल में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने इस वजह से लगाया फंदा

boy attempted suicide and girl swallowed poison

पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जान दे दी। उसकी पहचान बड़वास निवासी 25 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र कई दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर दुखी था।

युवक सोमवार को रोजमर्रा की ड्यूटी करके पांवटा से अपने घर बड़वास की ओर जा रहा था। युवक के घर न आने पर ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो उसे पेड़ से लटका हुआ पाया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

राजबन पुलिस से एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से निकाला गया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रामचंद्र की शादी करीब चार साल पहले हुई थी लेकिन कुछ समय से रामचंद्र तनाव में था।

रामचंद्र के दो बच्चे हैं। जबकि पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल भेज दिया है। 
उधर, राजबन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव के आसपास किसी भी तरह का सूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

गिरिपार की 22 वर्षीय युवती ने खाया जहर 

boy attempted suicide and girl swallowed poison

शिलाई क्षेत्र की पंचायत कमरऊ निवासी युवती ने गलती से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

युवती की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शिलाई क्षेत्र की कमरऊ पंचायत निवासी सुमन (21) पुत्री सूरत सिंह ने गलती से देर शाम घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस में अस्पताल लेकर आए।

एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि सुमन को प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। लिहाजा उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस चौकी राजबन को भी सूचना दे दी गई। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed