फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy attacked on agirl with a shaving blade at mandi

सिरफिरे युवक ने युवती पर सरेआम किया ब्लेड से जानलेवा हमला

Sat, 16 Dec 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Sat, 16 Dec 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
boy attacked on agirl with a shaving blade at mandi

सरे बाजार एक सिरफिरे युवक ने शेविंग ब्लेड के साथ युवती का गला रेतने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। चोटिल युवती खुद गोहर अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने युवती की हालत देखने के बाद सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मामला जिला मंडी के गोहर का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवकी की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी पर पांच माह पहले पीड़िता युवती के अपहरण का मामला भी दर्ज है।

विज्ञापन

ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम

boy attacked on agirl with a shaving blade at mandi

पुलिस के अनुसार गोहर में शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि है कि शुक्रवार को वह गोहर बाजार में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी संजू पुत्र राजु निवासी गांव थाची डा. देव धार तहसील चच्योट जिला मंडी ने रास्ता रोकककर इस पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया।

साथ ही गाली गलौच की तथा जान से मारने की धमकी दी है । सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। 

उन्होंने कहा के पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 341, 307, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एचएचओ गोहर ने बताया कि हमले के लिए शेविंग ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed