फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy arrested in the name of recruitment in army una himachal

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर गिरफ्तार किया युवक

Thu, 07 Feb 2019 10:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
boy arrested in the name of recruitment in army una himachal

विजिलेंस ऊना और धर्मशाला की संयुक्त टीम ने रक्कड़ इलाके से सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक को चेक व नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी संजीव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी से रिश्वत के 2.40 लाख रुपये का चेक और 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने कांगड़ा जिला के कई युवकों को भर्ती करवाने का प्रलोभन दिया था।
विज्ञापन


विजिलेंस ने आरोपी की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। जब्त की गई कार के शीशे पर आर्मी लिखा पाया गया है। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार ने कांगड़ा जिला की एक अकादमी के संचालक को चंडीगढ़ व अंबाला में सेना के बड़े अधिकारियों से पहचान का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी एवज में आरोपी ने अकादमी संचालक से प्रशिक्षुओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसों की मांग की। आरोपी ने सेना में भर्ती के लिए प्रति प्रशिक्षु दो लाख रुपये मांगे।

ढाई लाख रुपये में दो युवकों को भर्ती करने का सौदा

 जिसके बाद अकादमी संचालक व आरोपी के बीच ढाई लाख रुपये में दो युवकों को भर्ती करने का सौदा तय हो गया। भुगतान करने की जगह ऊना तय की गई। वहीं, अकादमी संचालक ने इस युवक की सूचना विजिलेंस टीम धर्मशाला को दी।

जिसके बाद धर्मशाला टीम ने ऊना विजिलेंस टीम से संपर्क कर जाल बिछाया। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में डीएसपी धर्मशाला रणधीर, इंस्पेक्टर कमलेश व सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम ऊना पहुंच गई।

अकादमी संचालक ने रक्कड़ में आरोपी संदीप की गाड़ी में 2.40 लाख का चेक व 10 हजार रुपये की नकदी दी। इसी बीच संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed