टेस्ट ड्राइव की बात कह कर बाइक ले भागा शातिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह-लद्दाख के व्यक्ति को ओएलएक्स पर बाइक बेचना भारी पड़ गया। उक्त व्यक्ति ने बाइक बेचने की एड फेसबुक पर ओएलएक्स में डाली थी। बाइक देखने के लिए परवाणू आया एक युवक टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर बाइक लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत परवाणू थाना में दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेनजिन नामगयाल पुत्र रिंगजिन डाकघर पदूम थाना पदूम जिला कारगिल लेह-लद्दाख जेएंडके ने बाइक बेचने के लिए एड फेसबुक के जरिये ओएलएक्स में डाली थी।
इस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के जरिये फोन कर बाइक पसंद आने की बात कही। उसने अपना नाम शंकर सिंह बताया और कहा कि वह बाइक की टेस्ट ड्राइव लेना चाहता है। इस पर तेनजिन ने उसे बाइक देखने के लिए परवाणू बुलाया।
उक्त व्यक्ति बाइक देखने के लिए टीटीआर लाइटों के पास पहुंचा। इसके बाद उसने बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने का बहाना बनाया और बाइक लेकर सोलन की तरफ चला गया। काफी समय बीतने के बाद भी वह वापस नहीं आया। इस पर पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस थाना परवाणू को दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि पुलिस थाना को शिकायत मिली है कि कोई अज्ञात व्यक्ति परवाणू से उसकी बाइक लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।