{"_id":"5b81519642c792463903741a","slug":"bike-laptop-mobile-and-cash-stolen-in-paonta-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी के दरवाजे तोड़ नकदी समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजी के दरवाजे तोड़ नकदी समेत लाखों का सामान चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
पांवटा के चुंगी नबंर-6 के समीप एक पीजी में अज्ञात चोरों ने 2 कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर कमरे से लैपटॉप, मोबाइल, नकदी समेत लाखों का सामान उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन
पीजी में बाहर परिसर से बाइक भी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा में निरंतर चोरियों की वारदातें बढ़ने से जनता खौफजदा है। पिछले कुछ माह से पांवटा, केदारपुर, भुपपुर, देवीनगर व बद्रीपुर समेत आसपास क्षेत्रों में चोरियों की वारदातें हुई हैं।
विज्ञापन
ताजा घटनाक्रम में पांवटा के चुंगी नंबर-6 के समीप एक पीजी में रहने वाले विजय पुरोहित ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात को पीजी के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे से लैपटॉप, मोबाइल, पर्स में रखे एक हजार रुपये, आधार कार्ड, हैंडवॉच व बैंक का एटीएम कार्ड चोरी हो गया है।
विज्ञापन
पीजी में लगते कमरे में रहने वाले राजेश कुमार के कमरे का ताला भी टूटा हुआ मिला। चोर कमरे से मोबाइल, पर्स में रखे 11 हजार रुपये नकद, एटीएम तथा पीजी के परिसर में पार्क की बाइक भी उड़ा ले गए हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।