{"_id":"a4b162ec740b20e1e9b38a47f2cf1267","slug":"bike-hit-by-unknown-vehicle-two-died-in-una-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां टाहलीवाल क्षेत्र के गांव बाथड़ी में शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लुधियाना के फिल्लौर निवासी नारायण चंद और सुरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। आरोपी वाहन चालक घटना से वाहन लेकर फरार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के फिल्लौर निवासी नारायण और सुरेंद्र कुमार शनिवार सुबह शाहतलाई स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाथड़ी स्थित हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जबर्दस्त टक्कर दे मारी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है।