{"_id":"5db348d898923af4f4ad41923b86507c","slug":"bike-accident-at-baddi-solan-himachal-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बरती लापरवाही तो मिली सजा-ए मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये बरती लापरवाही तो मिली सजा-ए मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 15 Nov 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट के तेज रफ्तारी में तीन अन्य कामगारों को साथ लेकर एक बाइक सवार कट मारता हुआ दो गाड़ियों से टकराया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बाइक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मृतक बाइक चालक का नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
यह घटना सुबह 9 बजे की है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के आजादपुर नगर का रहने वाले नवल कुमार (31) पुत्र स्व. गोपीनाथ बाइक पर सवार हो कर किशनपुरा से भुड्ड स्थित अपनी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। नवल कुमार ने अपने पीछे तीन अन्य प्रवासी कामगारों को बैठाया हुआ था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक चालक काफी तेज रफ्तारी में आया। सिर पर उसके हैलमेट नहीं था। जैसे ही वह हरायपुर गांव के समीप पहुंचा तो एक वाहन से गलत दिशा से ओवर टेक करते हुए पहले उससे टकराया उसके बाद वह अपने संतुलन खो बैठा।
इस बीच बद्दी की आ रही एचआरटीसी बस से भी टकरा गया। जिससे वह उसकी मौके पर मौत हो गई है। जबकि उसके पीछे सवार तीन कामगार दाई ओर गिरे जिन्हें मामूली चोटें पहुंची हैं।
मौके पर जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि बाइक सवार की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
बाइक सवार का सिर पहले छोटी गाड़ी में लगा उसके बाद वह बस के पिछले हिस्से से टकराया। बस चालक की इसमें कोई गलती नहीं पाई गई।
एसपी जी शिवा कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के परिजनों क सूचित कर दिया है। नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।