फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   attempt to crush police man under car in solan himachal

पुलिस कर्मी को गाड़ी से कुचलने की कोशिश, चालक समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2019 06:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
attempt to crush police man under car in solan himachal
सांकेतिक तस्वीर

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चंबाघाट में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने और फिर नाका तोड़ने पर चालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और शिमला घूमने के बाद घर वापस जा रहे थे। घटना रविवार देर शाम की है। 

विज्ञापन

 चंबाघाट के समीप नाके पर पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात था और निरीक्षण के लिए गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक ने रोकने के बजाय गाड़ी तेजी से आगे भगा ली।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि रविवार शाम एक पुलिस कर्मचारी चंबाघाट से कुछ ही दूरी पर शिमला की तरफ एनएच पेट्रोलिंग पर था। इस बीच एक पंजाब के नंबर की गाड़ी शिमला की तरफ से तेज रफ्तार से आई। जब पुलिस कर्मी ने उसे रुकने के लिए हाथ दिया तो उक्त चालक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन कर्मी एकदम से पीछे हट गया। पुलिस कर्मी ने चंबाघाट में तैनात अन्य पुलिस टीम को तुरंत सूचना वायरलेस से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब अन्य पुलिस टीम ने चंबाघाट में उक्त गाड़ी को बैरीकेड लगाकर रोकने की कोशिश की तो वह बैरीकेड तोड़कर भी वहां से भाग निकले। इसके बाद इसकी सूचना सिटी चौकी में नाका लगाकर गाड़ी को रुकवाया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें गाड़ी सहित पुलिस थाना सोलन ले गई। आरोपियों में करण दीप सिंह निवासी गोगा अनी सिंह सभा जीरा सूरजपुर, सागर ओबरॉय, कुणाल ओबरॉय निवासी आदर्श नगर फिरोजपुर, उदय मदान निवासी जैन गली तहसील जीरा जिला फिरोजपुर, तनुष करारा निवासी वार्ड नंबर 9 मोहल्ला चवेरिया तहसील जीरा फिरोजपुर शामिल हैं। पुलिस ने पांचों आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किए। यहां से उन्हेें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed