{"_id":"5e01caa08ebc3e87e13befb2","slug":"attack-on-fish-seller-with-knife-this-is-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली विक्रेता पर चाकू से हमला, ये है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मछली विक्रेता पर चाकू से हमला, ये है वजह
Tue, 24 Dec 2019 01:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के बड़वास में मछली विक्रेता पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राजवन पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता समीर पुत्र अमीर हासन निवासी कुंजा कुल्हाल उत्तराखंड अपनी मोटरसाइकिल पर मछलियां बेचने कफोटा की तरफ जा रहा था। एनएच-707 पर बड़वास के नजदीक तिलयानी सड़क पर इसका पड़ोसी अब्दुल रहमान भी खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों में मछली बेचने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अब्दुल रहमान ने समीर पर चाकू से हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसी दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद राजवन पुलिस थाना में सूचना दी गई। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि सूचना मिली थी और एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।