फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attack on father and son at nalagarh.

चोरी हुआ फोन मांगने पर बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा

Wed, 30 Mar 2016 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Wed, 30 Mar 2016 02:01 PM IST
विज्ञापन
attack on father and son at nalagarh.
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाप-बेटे का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

चोरी हुए फोन को वापस मांगने पर हिमाचल के नालागढ़ के चौकीवाला के पास बाप और बेटे पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में बाप का दांत टूट गया और बेटे की पेट तथा आंख में पेचकश से हमला किया गया है।

विज्ञापन


दोनों को जख्मी हालत में स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करदी है। ढांग उपरली निवासी पोला राम और उसका बेटा दीपक चौकीवाला में अपना अहाता बंद करके देर रात साढ़े दस बजे गाड़ी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच रामशहर का एक युवक उनके पास आया। युवक ने कहा कि उसका फोन चोरी हो गया है। इस पर उन्होंने अपने मोबाइल से उसके नंबर पर फोन किया। फोन चोकीवाला निवासी जिंदर ने उठाया। बताया कि वह चौकीवाल से बोल रहा है और उसके बाद फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुनकर पोला राम ने उसे पहचान लिया और उसके घर के पास जाकर उसे फोन लौटाने के लिए आवाज लगाई। जिंदर नशे में धुत्त था। इसके साथ कुछ और युवक भी थे।  इन युवकों ने फोन न देने पर झगड़ा किया और एक युवक ने पेचकस तथा ग्रिप से दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।


रामशहर का युवक मौके से भाग गया। इस बीच जिंदर के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और डंडों से बाप-बेटे को मारने लगे। किसी तरह से भागकर जान बचाई। पोला राम ने बताया कि जख्मी हालत में वे चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बाप-बेटे का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed