{"_id":"9eefa9e842cc16ff1e380e7a4d33e095","slug":"atm-fraud-in-solan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पैसे निकाल रहा था और तभी..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से पैसे निकाल रहा था और तभी..
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में पैसे निकाल रहे एक श्रमिक का पिन कोड देखने के बाद एक शातिर उसका एटीएम छीनकर भाग गया। उसके बाद किसी अन्य एटीएम मशीन से 17 हजार रुपए श्रमिक के खाते से निकाल लिया। जब उक्त श्रमिक एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो शातिर उसके पीछे खड़ा होकर उसका पिन नंबर देख लिया।
विज्ञापन
जैसे ही व्यक्ति एटीएम मशीन से निकला शातिर उसका एटीएम छीन रफूचक्कर हो गया। प्रभावित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला नितेश्वर पांडेय एक फैक्ट्री में कार्य करता है। उसका कहना है कि जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो उसके पैसे नहीं निकल रहे थे। बार -बार पिन ट्राई किया।
विज्ञापन
इस दौरान पीछे खड़े एक आदमी ने कहा कि वह पैसे निकाल देगा और उसका कार्ड ले लिया। प्रभावित का कहना है कि जब उसने मना किया तो उससे कार्ड छीनकर वह भाग गया। जब उसने विरोध किया तो शातिर ने उसे एटीएम की ओर धक्का दे दिया। जबकि पुलिस का दावा है कि मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने कार्ड बदला है। क्योंकि वारदात के बाद श्रमिक ने शोर नहीं मचाया। अगर शातिर एटीएम छीनकर भागा तो शोर मचाकर उसे पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
एसएचओ मिनाक्षी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक प्रबंधन से फुटेज मांगी गई है। उनका कहना है कि श्रमिक बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जाबली से निकले 17 हजार- पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में 17 हजार की ट्रांजेक्शन को पकड़ा है। यह ट्रांजेक्शन जाबली में एक बैंक के एटीएम से हुई है। पुलिस इस बैंक से भी सीसीटीवी फुटेज मांग खंगाल रही है। जिससे पैसे निकालने वाले का चेहरा सामने आ सके।