फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assistant Drug Controller did not appear on notice, now preparations for arrest

नोटिस पर हाजिर नहीं हुआ सहायक दवा नियंत्रक, अब गिरफ्तारी की तैयारी

Mon, 26 Aug 2019 01:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Assistant Drug Controller did not appear on notice, now preparations for arrest

भ्रष्टाचार के आरोपों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद सहायक दवा नियंत्रक अभी भी भूमिगत है।  विजिलेंस ने उसके घर, दफ्तर और सभी ठिकानों पर चोटिस लगाकर रविवार को हाजिर होने के आदेश दिया था, लेकिन देर शाम तक टीम उसका इंतजार करती है।

विज्ञापन


आरोपी निशांत सरीन नहीं पहुंचा। अब विजिलेंस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी हैं। विजिलेंस को निशांत सरीन के खिलाफ शिकायतें मिली थीं कि वह फार्मा कंपनियों से घूस के तौर पर महंगे होटलों में ठहरता था और देश-विदेश के दौरे के दौरान एयर टिकट करवाता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोलन थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी के सात ठिकानों पर छापामारी की थी। विजिलेंस को उसके ठिकानों से बेनामी संपत्ति के दस्तावेजों के अलावा नकदी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अभी भी फरार है। आरोपी के पकड़े जाने पर मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की संभावना होने उम्मीद है। विजिलेंस के सोलन थाने में डीएसपी स्तर का अधिकारी नहीं है। ऐसे में इसकी जांच शिमला के एक डीसपी को सौंपी गई है। 


उधर, विजिलेंस के एडीजी अनुराग गर्ग का कहना है कि आरोपी सहायक दवा नियंत्रक को सोलन में हाजिर होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ है। अब आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed