{"_id":"5dca49488ebc3e5b5c25e663","slug":"allegations-of-sexual-harassment-against-college-lecturer-written-complaint-to-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने कॉलेज प्रवक्ता पर लगाए यौन शोषण के आरोप, लिखित शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्राओं ने कॉलेज प्रवक्ता पर लगाए यौन शोषण के आरोप, लिखित शिकायत
Tue, 12 Nov 2019 11:25 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज में म्यूजिक विभाग की छात्राओं ने प्रवक्ता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस संबंध में म्यूजिक विभाग की छात्रा ने अपने विभाग के ही एक शिक्षक के खिलाफ लिखित में प्राचार्य को शिकायत दी है। मामला दोपहर बाद करीब 3.30 बजे सामने आया जब छात्रा कॉलेज के प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंची। इसके बाद प्राचार्य ने उक्त मामला एंटी सैक्सशुअल हरासमेंट कमेटी को सौंप दिया है। बुधवार को अब इस मामले में कमेटी अपनी बैठक करेगी। प्राचार्य ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
प्रवक्ता छात्रा से कई अश्लील बातें करता रहा। इसके बाद छात्रा ने इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य को लिखित में शिकायत दी है। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त शिक्षक पहले भी इस प्रकार के मामलों में संलिप्त रहा है। हालांकि, अभी बताया जा रहा है कि मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। कॉलेज के प्राचार्य राम कृष्ण ने बताया कि दोपहर बाद एक छात्रा ने इस संबंध में शिकायत दी है।
विज्ञापन
छात्रा का कहना है कि उसके पास इस मामले की रिकॉर्डिंग भी है जिसे वह कमेटी के समक्ष पेश कर सकती है। कहा कि मंगलवार को अवकाश है। बुधवार सुबह 10 बजे कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इधर, एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि पुलिस के पास अभी इस प्रकार का कोई मामला नहीं पहुंचा है। शिकायत मिलती है तो इस पर नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन