टिकट काटने की बजाए बस में नाचता रहा टल्ली कंडक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-शिमला रूट पर चलने वाली बस में परिचालक ने बड़ा हंगामा किया। पहले तो नशे में टल्ली होकर यह कंडक्टर ड्यूटी पर पहुंच गया। फिर बेवजह ही सवारियों को तंग करने लगा।
इसके बाद भी जब इसका मन नहीं माना तो भरी बस में यह गाना गाने और नाचने लग गया। इस दौरान यह सवारियों पर गिरता और फिर दादागिरी दिखाने लगता।
बाद में यात्रियों से बदसलूकी करने पर कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने उसका नशा उतारा। फिलहाल इस जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पुलिस ने करवाया मेडिकल
बस में मौजूद सवारियों ने पुलिस को बताया कि वे चंबा से शाम पांच बजे चले। परिचालक ने शराब पी रखी थी और वह सवारियों को बेवजह तंग कर रहा था। आरोपी परिचालक सोलन जिले के कुम्हारहट्टी का बताया जा रहा है।
बस रात करीब 11 बजे छलाड़ा के पास पहुंची तो परिचालक के व्यवहार से तंग आकर सवारियों ने पुलिस चौकी सिंहुता में फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहले तो परिचालक को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिचालक किसी की बात नहीं मान रहा था।
इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और पीएचसी सिहुंता में उसका मेडिकल करवाया गया। इसके बाद आरएम चंबा से बात कर नया परिचालक बुलाकर बस को शिमला भेजा गया। सिहुंता चौकी प्रभारी नरूप सिंह गुलेरिया ने बताया कि परिचालक का मेडिकल करवाया गया। इसमें अल्कोहल सेवन की पुष्टि हुई है।
इधर, आधे रास्ते में उतार रही बसें
वहीं, एचआरटीसी के शिमला ग्रामीण डिपो की बसों से यात्रियों को इन दिनों आधे रास्ते में ही बसों से उतारा जा रहा है। घणाहट्टी की ओर से शिमला आने वाली बसों से यात्रियों को आधे रास्ते में ही उतारा जा रहा है।
ड्राइवर-कंडक्टरों की मनमानी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार को नालहट्टी से शिमला आ रही बस से ड्राइवर ने यात्रियों को बालूगंज क्रॉसिंग पर ही उतार दिया।
क्रॉसिंग से बस स्टैंड तक यात्रियों को निजी बसों में किराया देकर पहुंचना पड़ा। शिमला ग्रामीण डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अवतार सिंह ने भी माना कि शिमला पहुंचने से पहले ही यात्रियों को बस से उतारने की शिकायतें मिली हैं। मनमानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।