फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of woman murder at sarkaghat surrendered at mandi

भाभी की हत्या के आरोपी देवर ने किया आत्मसमर्पण, गुनाह कबूल करने का दावा

Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी) Updated Mon, 29 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
accused of woman murder at sarkaghat surrendered at mandi
भरनाल पंचायत के नाला रा गैहरा में 26 जनवरी की रात 32 वर्षीय महिला सविता की हत्या के आरोपी देवर ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बालम चंद पुत्र रामदयाल (30) के खिलाफ धारा 302 और 201 का मामला दर्ज कर आगामी तहकीकात तेज कर दी है। 
विज्ञापन


आरोपी के आत्मसमर्पण से पहले ही पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किए गए दराट को भी घर से कुछ दूरी पर नाले से बरामद कर लिया था, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। 
विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने उसी से गला रेतकर अपनी भाभी की हत्या करने की बात कबूली है। हत्याकांड के बाद से आरोपी फरार था। नाकाबंदी कर सरकाघाट और हटली थाना की संयुक्त टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए भागदौड़ कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

accused of woman murder at sarkaghat surrendered at mandi

डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि 26 जनवरी रात को ही पुलिस की ओर से प्रदेश के सभी थानों और चौकियों को अलर्ट जारी कर आरोपी की फोटो सहित अन्य जानकारी भेज दी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी आरोपी का फोटो डाल कर लोगों से सहायता का आग्रह किया था।

डीएसपी कर्ण गुलेरिया ने बताया कि आरोपी से हत्या के कारणों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का आग्रह किया जाएगा। इससे पूर्व पुलिस की ओर से मृतक महिला की सास, पति और दूसरे देवर एवं गांव वालों से भी गहन पूछताछ की गई थी।

गौर हो कि गौशाला में दूध निकालने गई महिला की तेजधार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। भरनाल पंचायत के नाला रा गैहरा गांव में यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार शाम अंजाम दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed