फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of technomac Scandal on fourteen days judicial custody

टेक्नोमैक घोटाले के आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत, कई पहलुओं को खंगाल रही सीआईडी

Wed, 28 Mar 2018 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 28 Mar 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
accused of technomac Scandal on fourteen days judicial custody

इंडियन टेक्नोमैक जगतपुर घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी के आरोपी बेटे विनय कुमार को नाहन सेशन कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं। 

विज्ञापन


उधर, मामले की जांच कर रही सीआईडी ने हजारों करोड़ के इस घोटाले की तह तक पहुंचने के लिए कई पहलुओं को खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपी से पूछताछ के अलावा घोटाले से जुड़े हर संभावित तार तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में सीआईडी ने ही सबसे पहले इस मामले को गंभीरता से लिया था। इंडियन टेक्नोमैक इकाई प्रबंधन के खिलाफ बिजली बिल गड़बड़झाला और इकाई के लेन-देन में बिलों समेत फर्जी दस्तावेजों को लेकर पुख्ता सबूत जुटा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

accused of technomac Scandal on fourteen days judicial custody

करीब डेढ़ माह की जांच के बाद आरोपियों में शामिल पूर्व आईएएस अधिकारी के पुत्र विनय शर्मा को गिरफ्तार किया। इसको पहले पांवटा अदालत से 4 दिनों की पुलिस रिमांड मिली थी।

नाहन सेशन कोर्ट में पेश करने पर फिर से 28 मार्च तक पुलिस रिमांड मिली। बुधवार को डीएसपी सीआईडी धनसुख व एसएचओ वीरेंद्र चौहान ने आरोपी को सेशन कोर्ट नाहन में पेश किया। अदालत से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घोटाला करीब 6 हजार करोड़ का बताया जा रहा है।

कंपनी ने प्रदेश सरकार को करीब 2175 करोड़ राजस्व चपत लगाई है। इसके साथ ही बैंक से करीब 2300 करोड़ का ऋण लिया। उधर, डीएसपी सीआईडी धनसुख ने कहा कि बुधवार को आरोपी विनय कुमार को सेशन कोर्ट नाहन पेश किया। अदालत से आरोपी को 14 दिनों की ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed