फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   accused of fraud with apple growers arrested from Jaunpur in UP

बागवानों के 26 लाख हड़पने वाला यूपी के जौनपुर से गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2020 11:44 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
accused of fraud with apple growers  arrested from Jaunpur in UP
सांकेतिक तस्वीर

बागवानों से ठगी के मामलों की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने यूपी के जौनपुर जिले से एक लदानी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जौनपुर निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। नीरज पर एक दर्जन छोटे बागवानों का करीब 26 लाख रुपये बकाया है। लंबे समय तक बागवान इससे पैसे देने के लिए संपर्क करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने सीआईडी में शिकायत कर दी। जांच के बाद सीआईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि अभी तक करीब दो दर्जन से ज्यादा ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन्होंने बागवानों से सेब खरीदा, लेकिन पैसा नहीं चुकाया। पहली कोशिश यही है कि पैसा लौटाया जा सके, लेकिन जो लोग पैसा नहीं लौटा रहे, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें, हाईकोर्ट के आदेश के बाद डीजीपी सीताराम मरडी ने प्रदेशभर में बागवानों से ठगी के मामलों की जांच के लिए सीआईडी की एसआईटी गठित की थी। वर्तमान में एसआईटी के पास करीब डेढ़ सौ शिकायतें और पचास से ज्यादा मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed