{"_id":"5dc81efc8ebc3e5b42170561","slug":"accused-of-cheating-80-lakh-from-apple-growers-arrested-from-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों से 80 लाख की ठगी का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागवानों से 80 लाख की ठगी का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के बागवानों से ठगी कर फरार होने वाले आढ़तियों व लदानियों पर सीआईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। रविवार को सीआईडी ने महाराष्ट्र से एक लदानी को गिरफ्तार किया है। इस लदानी पर सोलन के कई बागवानों का करीब 80 लाख का सेब लेकर फरार होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि बागवान लगातार इससे संपर्क कर पैसा चुकाने की मांग कर रहे थे लेकिन बात न बनने पर उन्होंने सीआईडी से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
एएसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने जांच के बाद रविवार को गिरफ्तारी की कार्रवाई कर दी। आरोपी लदानी की पहचान महाराष्ट्र के मालेगावं निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है। अब सोमवार को सीआईडी वसीम को सोलन कोर्ट में पेश करेगी। बता दें कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीजीपी सीताराम मरडी ने सीआईडी की एक विशेष जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन
कमेटी को प्रदेश भर में दर्ज मामलों की संयुक्त जांच के निर्देश दिए गए थे। अब तक जांच कमेटी एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच टीम की सख्ती के चलते करीब दो करोड़ रुपये भी वापस हो चुके हैं। जांच टीम की पहली कोशिश पैसा वापस दिलाने की है। अगर पैसा बागवान को वापस नहीं मिलता तो आरोपी लदानी या आढ़ती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन