फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Accused of burglary man consumes poison in jail

जेल में कैदी ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Sun, 30 Oct 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of burglary man consumes poison in jail

सब जेल हमीरपुर में एक कैदी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। हालांकि, जेल प्रबंधन ने कैदी के सीने में दर्द उठने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया, लेकिन कैदी के जहरीला पदार्थ निगलने से जेल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं।

विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार निवासी नादौन चोरी का दोषी साबित होने पर सब जेल हमीरपुर में चार साल की सजा काट रहा है। सुरेंद्र की दो साल की सजा पूरी हो चुकी है। जेल में सुरेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ी तो जेल प्रबंधन उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले आया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया तो उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जेल प्रबंधन ने कैदी के जहरीला पदार्थ निगलने पर चुप्पी साध ली। उल्टे मामले को दबाने के लिए कैदी के सीने में अचानक दर्द उठने का हवाला दे रहा है। दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन कैदी के जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि कर रहा है। ऐसे में जेल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रभारी संजीव परमार का कहना है कि कैदी के जहरीला पदार्थ निगलने के बारे में चिकित्सक ही बता सकते हैं। कैदी के सीने में दर्द की शिकायत होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया है। एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि कैदी ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ी। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed