फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of barotiwala murder case sent to five day police remand

युवती की हत्या में प्रयोग किया कटर बरामद, हत्यारोपी को पांच दिन का पुलिस रिमांड

Sat, 19 May 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरोटीवाला (सोलन) Updated Sat, 19 May 2018 08:22 AM IST
accused of barotiwala murder case sent to five day police remand

बरोटीवाला में युवती की हत्या के आरोपी को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से हत्या में प्रयोग किया कटर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। 



आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात स्वीकार कर ली है। देहलां निवासी अखिल कौशल के प्रेम प्रस्ताव को युवती ने ठुकरा दिया था। इसे अखिल बर्दाश्त नहीं कर पाया और वह उसे फोन करता रहता था। 


लेकिन युवती ने उसका फोन ब्लॉक कर दिया। बीते दिन तड़के सुबह साढ़े पांच बजे अखिल महिला हॉस्टल में घुस गया। अखिल ने रसोई में ले जाकर युवती का गला रेत दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म

accused of barotiwala murder case sent to five day police remand

 साथ ही उसने युवती की सहेली की गर्दन पर कटर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। युवती अब पीजीआई में दाखिल है। इसकी हालत चिकित्सकों के अनुसार खतरे से बाहर बताई है।

बरोटीवाला पुलिस ने आरोपी अखिल को वीरवार को ही दबोच लिया था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी खजाना राम ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेजने की पुष्टि की है।

बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया कटर भी हास्टल से ही बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपने जुर्म कबूल लिया है तथा युवती से प्रेम करने से इंकार करने पर उसने इतना बड़ा कदम उठाया।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed