{"_id":"5d83b5528ebc3e93cd66ae67","slug":"accused-committed-suicide-in-police-custody-poisonous-swallow-in-solan-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मारपीट के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या, निगला कीटनाशक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी से मारपीट के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या, निगला कीटनाशक
Thu, 19 Sep 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से मारपीट के आरोप में पुलिस कस्टडी में चल रहे आरोपी ने बायला पंचायत के सांगरी गांव में कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पर महिला पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज है और वह 21 सितंबर तक पुलिस रिमांड में था।
विज्ञापन
पुलिस टीम गुरुवार को आरोपी को उसके घर पत्नी से मारपीट में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने लाई थी। यहां उसने अपने कपड़े ले जाने का बहाना बनाया और कमरे में अकेला चला गया। जहां पहले से ही रखा कीटनाशक उसने खा लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब तक उसे देखा गया उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसने दम तोड़ दिया। एसपी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी के अनुसार हरिकृष्ण (50) निवासी सांगरी तहसील रामशहर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
उसने पत्नी का दांत भी तोड़ दिया था। मामला महिला पुलिस थाना बद्दी को सौंपा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत से 21 सितंबर तक रिमांड मिला था। बताया जा रहा है कि घर में रखा करीब 250 ग्राम कीटनाशक उसने निगल लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस कस्टडी में चल रहे आरोपी ने कीटनाशक निगलकर सुसाइड कर लिया है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं।