फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Accused arrested for blowing cow's jaw from gunpowder in fields

खेतों में बारूद से गाय का जबड़ा उड़ाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Jun 2020 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for blowing cow's jaw from gunpowder in fields
गिरफ्तार- सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता में खेतों में बारूद लगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नंद लाल पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। डीएसपी संजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 25 मई को गुरुदयाल सिंह ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया था कि उसने खेत में बारूद का गोला लगाया था।

विज्ञापन


जिसकी चपेट में आने से उसकी पालतू गाय का जबड़ा उड़ गया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वहीं, डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर कई साक्ष्य जुटाए थे। जिसके आधार पर शनिवार दोपहर बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

विज्ञापन

गाय ने  स्वस्थ बछड़े को दिया जन्म

उधर, 25 मई की शाम झंडूता तहसील के गांव डाहड में जंगली सुअरों के लिए लगाए जाने वाले बारूद के गोले को चबाने से अपना जबड़ा खो चुकी गाय ने एक स्वस्थ बछडे़ को जन्म दिया है।

वहीं, राहत की खबर यह है कि गाय उपचार के बाद धीरे-धीरे ठीक हो रही है। हालांकि, पशु चिकित्सकों का कहना है कि गाय अब नॉर्मल दिनों की तरह ढेर सारा चारा एक साथ नहीं खा सकेगी।

लेकिन उसका जबड़ा इस काबिल हो जाएगा कि वह घास खा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाय के पेट में बछड़ा था। ऐसे में ही उसके साथ यह हादसा हो गया। इस हादसे ने पशु पालक और उसके पूरे परिवार को झकझोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed