फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident school children died at hamirpur himachal

दर्दनाक: अब ये 'मां' किसके सहारे जीएगी!

Thu, 20 Nov 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 20 Nov 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
accident school children died at hamirpur himachal

हमीरपुर जिला थाना सुजानपुर के अंतर्गत डोली गांव में ट्राले की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल बस से उतर कर सड़क पार कर रहा था।

विज्ञापन


आयुष के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब इकलौते बेटे की हादसे में मौत के बाद उसे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डोली गांव में वीरवार को सड़क पार कर रहे आयुष चौहान को एक ट्राले ने कुचल दिया। आयुष डीएवी स्कूल आलमपुर में दूसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे स्कूल बस छोड़ने आई थी। स्कूल बस से उतरा और सड़क पार करने लगा। इसी दौरान ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसे गंभीरवस्था में सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की गई जान

accident school children died at hamirpur himachal

आयुष के पिता का निधन हो चुका है और वह इकलौता बेटा था। आयुष की मां टौणी देवी के टप्परे की रहने वाली है और डोली में किराये के मकान में रह रही थी।

पुलिस ने ट्राला चालक कमल कुमार निवासी महलेड़ू को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेजा गया है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध
 ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। आरोपी ट्राला चालक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed