फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident case at chamba

चंबा में सड़क हादसा, तीन की मौत सात जख्मी

Thu, 12 Jun 2014 09:45 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
accident case at chamba

चंबा के तीसा के पास भंजराडू-शक्तिनाला मार्ग पर एक कमांडर गाड़ी करीब एक किलोमीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा आठ लोग भी जख्मी हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह गाड़ी एचपी 01सी 0950 मंजीर से शक्तिनाला की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसमें सेरू गांव के 10 लोग सवार थे। ये सभी नागनी माता मंदिर की जातर से वापस लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे शक्तिनाला से पीछे डमटाल नामक स्थान पर चालक की लापरवाही से गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

accident case at chamba

इस हादसे में गेसू पुत्री नीरू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा दीवान चंद पुत्र हरि निवासी सेरू व उसकी माता हरदेई पत्नी हरि सिंह ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, तीसा अस्पताल में लाए गए नौ घायलों में से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इनमें भागदेई, मीनू बेगम, रतन चंद व पल्लवी शामिल हैं। इसके अलावा मानदेई, देवराज, प्रमोद, नरेशो व गाड़ी चालक सुरेंद्र कुमार घायल हो गए हैं।

घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। रेफर किए गए मरीजों को मल्टी फ्रेक्चर व गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ तीसा शरीफ मोहम्मद भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed