खाई में गिरी वैन, एक की मौत आठ लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू में हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसों में सात लोग घायल भी हुए हैं। ये हादसे कराड़सू और काईस में हुए हैं। इनमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पहला हादसा राउगी में हुआ। यहां एक वैन खाई में गिर गई। हादसे में मालिक खीम दास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वैन में नौ लोग सवार थे, जिनमें चार की हालत गंभीर है। जबकि, चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मंगली देवी पत्नी हरिराम, दुर्गा पत्नी आत्मा राम, नाथी देवी पत्नी टेक राम, नैना पत्नी नूतन, हरदई, चमन, मोहर सिंह और कमला का जिला अस्पताल में उपचार हो रहा है।
वहीं, दूसरा हादसा काईस पंचायत के घारासौन गांव में हुआ। यहां भेड़ चराने गई किरणा देवी की ढांक से गिरने पर मौके पर ही मौत हो गई है।